फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में नहर में कूदे पुलिसकर्मी का झज्जर में मिला शव, पत्नी व दो शिक्षकों पर केस, प्रताड़ना का आरोप

Sat, 06 Jul 2024 05:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी, झज्जर (हरियाणा)

सार

छलांग लगाने के बाद नहर के आसपास घूम रहे युवकों ने संजय को नहर से बाहर निकाल लिया था। कुछ देर बाद हवलदार संजय ने नहर के पुल पर जाकर फिर से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जेएलएन नहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले हवलदार का शव शुक्रवार को लोहारू फीडर में मिला। शव मिलने की सूचना बेरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, सोनीपत के बुटाना निवासी हाल सनसिटी सेक्टर रोहतक निवासी संजय कुमार (48) करीब 20 साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। करीब 10 साल से संजय की ड्यूटी रोहतक में थी।

विज्ञापन


गुरुवार को ड्यूटी के बाद स्कूटी लेकर संजय बोहर बाईपास के नजदीक गया। वहां पर उन्होंने स्कूटी में एक नोट छोड़ा और जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। उसका शव शुक्रवार को लोहारू फीडर में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 
दो रोज पहले जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूबे हवलदार संजय का शव लोहारू फीडर में मिला है। शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। -जयकरण, जांच अधिकारी बेरी थाना 
विज्ञापन


पत्नी और उसके दो दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम
रोहतक पुलिस लाइन में तैनात एक हवलदार ने पत्नी और उसके दो दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार देर शाम जेएलएन नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम देर रात से ही पुलिसकर्मी की तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। वहीं हवलदार संजय के भाई की शिकायत पर पुलिस ने संजय की पत्नी सुदेश और उसके दो शिक्षक मित्रों के खिलाफ बीएनएस की धारा-108 और 5(3) में आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

मूल रूप से सोनीपत के बुटाना गांव निवासी संजय कुमार (48) करीब 20 साल पहले हरियाणा पुलिस सेवा में आए थे। 2005 में उनकी शादी सुदेश से हुई थी। करीब 10 साल से संजय की ड्यूटी रोहतक में थी और वह सनसिटी सेक्टर-35 में परिवार के साथ रहते थे। हवलदार के भाई डॉ. रूपराम की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुदेश अपने दोस्तों, बोहर निवासी प्रवेश मास्टर और खेड़ा बुटा निवासी संदीप मास्टर के साथ मिलकर संजय को प्रताड़ित करती थी। अकसर उसे तरह-तरह के ताने मारती थी। गुरुवार देर शाम संजय ने प्रताड़ना से तंग आकर बोहर बाईपास के नजदीक जवाहर लाल नेहरू नहर में छलांग लगा दी।

युवकों ने नहर से निकाला, कुछ देर बाद फिर से कूद गया
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ड्यूटी के बाद स्कूटी लेकर संजय बोहर बाईपास के नजदीक गए। वहां पर उन्होंने स्कूटी में एक नोट छोड़ा और जेएलएन नहर में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास टहल रहे युवकों ने उन्हें नहर से बाहर निकाल लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर बाद संजय ने फिर से नहर के पुल पर जाकर छलांग लगा दी। जब तक लोग वहां पहुंचे तो संजय नहर में बह चुके थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह लिखा है नोट में
संजय कुमार ने नोट में लिखा कि वह पत्नी सुदेश से काफी प्यार करता था। लेकिन, वह कभी उसे समझ ही नहीं पाई। अपने दो मित्रों के बहकावे में घर बर्बाद कर दिया। उसने जो गलती की है, उसके लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने अपनी संपत्ति बेटी और बेटे के नाम करने के लिए लिखा है।

बेहद सौम्य स्वभाव था संजय का
हवलदार संजय कुमार की बहन पूनम ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। वह सबसे छोटे हैं। सौम्य स्वभाव वाले संजय घर के विवाद को खत्म करने के लिए रोहतक आकर रहने लगे। मगर उसी विवाद ने संजय को आत्महत्या के लिए उकसाया है। कुछ दिन से काफी तनाव में थे और अकसर जान देने की बात कहते थे। उन्हें परिवार के सभी लोगों ने काफी समझाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें