बच्चे का करवाया पोस्टमार्टम
रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि जब फूलेवाला के लोगों ने मामला उनके ध्यान में लाया तो उन्होंने सबसे पहले मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। इसके बाद जब पुलिस ने मृतक बच्चों की मां जस्सी कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया।
आरोपी महिला ने बताया कि उसने मोटो कौर और लक्खी सिंह के साथ मिलकर दोनों बच्चों को खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर मारा था।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने जस्सी कौर और मोटो कौर को हिरासत में लेकर लक्खी सिंह के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि लक्खी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।