फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे से मिला जानवरों से नोंचे हुए नवजात का शव

Sun, 08 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-10 के छोटूराम नगर में एक खाली प्लाट के कचरे के ढेर में नवजात शिशु का शव मिला। शव लड़के का था या लड़की का, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


क्योंकि शरीर का निचला हिस्सा जानवरों ने बुरी तरह से नोच रखा था। नवजात का शव देख यहां के एक निवासी ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर तुरत ही थाना लाइनपार पुलिस व झज्जर से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। वह बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है कि उसकी मौत कब और कैसे हुई और वह किसका बच्चा है।

पुलिस के अनुसार वार्ड में रहने वाले रामनिहाल ने बताया कि उसके मकान के नजदीक लगते एक खाली प्लाट में कचरे के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है।

इसके बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी जयकरण, जांच अधिकारी अनूप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जहां पर शव पड़ा था, वहां पूरी जांच पड़ताल की। यही नहीं झज्जर से एफएसएल टीम को भी बुलाया और यहां से आवश्यक सबूत जुटाए। बच्चे की मौत को लेकर भी मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी है कि उसकी मौत जन्म से पहले हुई या फिर बाद में। यही नहीं यदि बाद में हुई तो कैसे, इसको लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।

थाना के कार्यवाहक प्रभारी जयकरण ने बताया कि रामनिहाल के बयान पर अज्ञात महिला पर पैदाइश छुपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना है और उसके शरीर का निचला हिस्सा जानवरों ने खा रखा है। इसलिए लिंग जांच की पहचान अभी तक नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम सिविल हास्पिटल में कराया गया है।
विज्ञापन


खंगालेंगे जच्चा-बच्चा केंद्र
कचरे के ढेर में मिले नवजात के शव को लेकर पुलिस ने आसपास के सभी जच्चा-बच्चा केंद्रों से रिकार्ड जुटाना शुरू कर दिया।

साथ में यह भी पता लगा रही है कि एक सप्ताह के दौरान किस-किस हास्पिटल, नर्सिंग होम में बच्चे पैदा हुए हैं। यह सब रिकार्ड लेकर जांच होगी। यही नहीं इस मामले में आशा वर्करों की भी मदद ली जाएगी। यही नहीं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें