फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारौत में बिजली कर्मियों के साथ युवकों ने की मारपीट

Sun, 03 Jan 2016 12:31 AM IST
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव मारौत में गांव के ही दो युवकों की ओर से बिजली निगम के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने निगम कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बिजली निगम के जेई जयनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मारौत में बिजली शिकायत केन्द्र लाइनमैन बलजीत, एएलएम प्रदीप व फोरमैन मैनपाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रमेश व जगत सिंह उसके पास नो ड्यूज फार्म पर हस्ताक्षर करवाने के लिए आए थे।

उसी दौरान बिजली निगम के कर्मचारी गांव मारौत में ही बिजली की टंकी को ठीक करने में लगे हुए थे, तो दोनों युवकों ने कहा पहले नो ड्यूज फार्म पर हस्ताक्षर करने की बात कही तो कर्मचारी बोले पहले टंकी पर कार्य कर रहे हैं और दस मिनट बाद कर देंगे, इतना सुनने के बाद ही दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कर्मचारियों ने गांव से मुश्किल से जान बचाई और बाद में सारे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। बाद में बिजली निगम के जेई जयनारायण ने बेरी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें