फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर में सैर पर निकले मर्चेंट नेवी के जवान का खेतों में मिला शव, एक हफ्ते बाद जाना था ड्यूटी पर

Tue, 02 Jun 2026 11:23 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

विवेक रोजाना की तरह घर से सुबह की सैर के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में उसका शव खेतों में मिला।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के कोयलपुर गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब सैर पर निकले मर्चेंट नेवी के एक 21 वर्षीय जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान कोयलपुर निवासी विवेक के रूप में हुई है। शव पूरी तरह से नीला पड़ा हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


परिवार का इकलौता चिराग था विवेक
विवेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो साल पहले ही उसने मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी और वह शिप के लबरा (Labra) विभाग में तैनात था। बताया जा रहा है कि विवेक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और अपने इलाज के लिए ही छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसे एक सप्ताह बाद वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इकलौते बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।

मौत के कारणों पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम से उठेगा पर्दा
मिली जानकारी के अनुसार, विवेक रोजाना की तरह घर से सुबह की सैर के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में उसका शव खेतों में मिला। शरीर का रंग नीला पड़ने के कारण मौत की वजह को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जांच अधिकारी का बयान: "सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में शरीर नीला पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें