फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला

Tue, 20 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले धारौली निवासी एक युवक पर कार में सवार होकर आए दो युवकों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जब युवक के परिजन मौके पर पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम पीड़ित के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों में से एक मोस्ट वांटेड विनोद मिताथल का साथी है और दूसरा एयर फोर्स में नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

धारौली निवासी नवनीत गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। तीन साल पहले नवनीत का किसी बात को लेकर कोसली निवासी प्रवीन के साथ विवाद हो गया था। तब से वह नवनीत से रंजिश रखे हुए है। रविवार देर शाम वह मुबारिकपुर निवासी विक्की नवनीत के घर आया।
विज्ञापन


इसी बीच वहां प्रवीन भी पहुंच गया। प्रवीन ने नवनीत से हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के बाद प्रवीन ने नवनीत से कहा कि वह उसके साथ कुछ बात करना चाहता है। मगर नवनीत ने इनकार कर दिया। इस पर विक्की और प्रवीन ने उसे पकड़ लिया। नवनीत किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर दरवाजा बंद करने लगा।

मगर दोनों आरोपी दरवाजा को धक्का देने लगे। इसके बाद विक्की ने प्रवीन की कमर से पिस्टल निकाली और नवनीत पर दो फायर कर दिए। गनीमत रही कि उनमें से एक भी गोली नवनीत को नहीं लगी। गोली की आवाज और नवनीत का शोर सुनकर परिजन जब पहुंचे तो दोनों आरोपी फरार हो गए।

बिना नंबर की कार में आए थे आरोपी
नवनीत पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों ही आरोपी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार की नंबर प्लेट पूरी तरह खाली थी। दोनों आरोपियों के अलावा गाड़ी में कुछ और युवक भी सवार थे। नवनीत के दोस्त बबलू बाबेपुर ने कहा कि आरोपी दुबारा इसी तरीके से वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में पुलिस को उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

विनोद का साथी है प्रवीन
सूत्रों की मानें तो आरोपी प्रवीन विनोद मिताथलिया का साथी है। विनोद मिताथल बहुत शातिर और खतरनाक अपराधी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों के थानाें में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस विभाग ने विनोद पर लाखों रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है।

धारौली निवासी नवनीत ने जानलेवा हमले की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जाएगी। चंद्रवीर, प्रभारी, थाना साल्हावास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें