फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते की जानकारी ले उड़ाए 50 हजार

Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले काफी समय से बैंक खातों को लेकर हो रही धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। शातिरों ने एक्सिस बैंक खाता धारक धर्मपाल के खाते से 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब 2 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि वे एक्सिस बैंक की मुख्य ब्रांच से बोल रहे हैं और उसके खाते की पूरी जानकारी ले ली। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद उसके फोन पर तीन संदेश आए। जिनमें खाते से 50 हजार रुपये कम होने की जानकारी मिली। बैंक में जाकर इस संबंध में जानकारी मांगी तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक की किसी भी शाखा में इस प्रकार से खाते संबंधी जानकारी नहीं मांगी जाती। इसके बाद पीड़ित खाताधारक ने सूचना पुलिस को दी और बताया कि उनके खाते में करीब 5 लाख रुपये की राशि थी। पैसे निकलने के बारे में जल्द पता चलने के कारण उसने खाते को बंद करवा दिया। अन्यथा सारी राशि खाते से उड़ाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें