फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Bahadurgarh: हाईवा ने मारी स्कूटी में टक्कर, महिला को कुचला, मौके पर मौत, पति घायल

Sun, 28 Apr 2024 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

नाहरा नाहरी रोड पर रविवार दोपहर बामनोली मोड़ के निकट हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हाईवा चालक सोनू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के नाहरा-नाहरी रोड पर रविवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक स्कूटी पर सवार होकर अपनी बहन के ससुराल गांव सैदपुर जा रहे पति-पत्नी को हाईवा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे पत्नी की हाईवा के नीचे कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि पति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया। लाइनपार थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर हाईवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन निवासी मलिकपुर, बावला पाना दिल्ली ने बताया कि रविवार 28 अप्रैल को दोपहर के समय वह अपनी पत्नी शिक्षा के साथ स्कूटी पर सवार होकर बहन की ससुराल सैदपुर गांव में जा रहे थे।
विज्ञापन


वे बहादुरगढ़ शहर से होते हुए बामनौली मोड़ पर पहुंचे ही थे कि वहां पर पीछे से आ रहे एक हाईवा चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर गए। बताया गया है कि प्रवीण सड़क से गड्ढों में जा गिरा। जबकि पत्नी हाईवे के पास और हाईवा शिक्षा को कुचलता हुआ आगे निकल गया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। हाईवा को रुकवाया गया। चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपने नाम सोनू कुमार निवासी महाराजपुर, जिला फिरोजबाद उत्तर प्रदेश बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें