फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में आरएमपी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में ढाई करोड़ के लेनदेन का जिक्र, लिखा- इन लोगों ने मुझे बर्बाद किया

Fri, 05 Feb 2021 11:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में मामले की जानकरी लेते जांच अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर के मुख्य बाजार में एक आरएमपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरएमपी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें कुछ लोगों को पैसे देने की बात कही है। इसके अलावा दो लोगों से ढाई करोड़ रुपये के लेनदेन की बात कहते हुए लिखा है कि उक्त लोगों ने मुझे बर्बाद कर दिया। 

विज्ञापन


उसने सुसाइड नोट में उक्त दो लोगों के नाम लिखने के साथ-साथ यह भी लिखा है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। डॉक्टर ने यह भी लिखा है कि उसे मुखाग्नि उसकी बेटी वैशाली ही दे। इसके अलावा जिन लोगों के पैसे देने हैं, उनके पैसे भी वे दे दे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को शहर के मुख्य बाजार के वार्ड नंबर-10 में रहने वाले आरएमपी सुनील गोयल पुत्र मनमोहन गोयल ने लेनदेन से परेशान होकर फंदा लगा लिया। फंदा लगाने के बाद उनके परिजनों से शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की बेटी वैशाली के बयान पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में लेकर उसके आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मम्मी- पापा का सपना पूरा करे बेटी
आरएमपी ने सुसाइड नोट में अपनी बेटी से यह भी कहा है कि वह किसी का बुरा न करे। जितना भला हो वह करे और अपने मम्मी पापा का सपना पूरा करे।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामला दर्जकर हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की गई है। -प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें