बेरी। शिव चौक के पास बैठी मां व दो बच्चियों तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक वर्षीय बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मृतक बच्ची की बड़ी बहन नेहा और मां सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस बेरी के नागरिक अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बाकरा निवासी 30 वर्षीय सीमा अपने पति खुशीराम के साथ बेरी में दवा लेने के लिए आई थी। बताया जाता है कि दवाई लेने के बाद सीमा अपनी 4 वर्षीय बेटी नेहा व एक वर्षीय बेटी दीपिका के साथ बेरी के शिव चौक पर ऑटो पकड़ने के लिए बैठी थी। पति खुशीराम बाजार में सामान खरीदने के लिए चला गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सीमा व उसकी दोनों बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण एक वर्षीय दीपिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मां सीमा व चार वर्षीय नेहा को गहरी चोट आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया ओर प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई एमएस रेफर कर दिया गया।
शिव चौक पर गांव बाकरा निवासी महिला व उसकी दोनों बच्चियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की सूचना मिली थी। हादसे में एक वर्षीय बच्ची दीपिका की मौके पर मौत हो गई और मृतक बच्ची की बड़ी बहन व मां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेरी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतक बच्ची के पिता खुशीराम के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
अनिल कुमार, बेरी, शहर चौकी इंचार्ज।