फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिसकर्मी से नयागांव बाईपास पर तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नयागांव बाईपास चौक पर बुधवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल से कार लूट ली। कार के अलावा बदमाश पर्स व मोबाइल भी ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी की गई लेकिन बदमाश भाग गए। वारदात बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। दरअसल, छारा निवासी नरेश दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। बुधवार की रात को वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े 9 बजे वह नयागांव बाईपास चौक पर पहुंचा। इस बीच उसने लघु शंका के लिए गाड़ी रोक दी और सड़क किनारे चला गया। वापस लौटने लगा तो उसके आगे एक बाइक सवार युवक आ गया। इसके बाद दो और युवक उसके नजदीक आए। गाड़ी में बैठने से पहले ही तीनों ने उसे घेर लिया और पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने उससे गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके अलावा मोबाइल व पर्स भी ले लिया और गाड़ी लेकर भाग गए। इस दौरान नजदीक स्थित होटल पर काम करने वाले कर्मचारियों व मौजूद लोगों के सामने यह वारदात हो रही थी। किसी ने बीच बचाव की हिम्मत नहीं दिखाई।

कार लूट की अनसुलझी वारदात
इलाके में इससे पहले भी लूटपाट की वारदात होती रहीं है। गत दो जनवरी की सुबह दिल्ली से किराये पर लाई गई ओला कैब बहादुरगढ़ में पारले फैक्टरी के पास पिस्तौल के बल पर छीन ली गई। 20 जनवरी को जिला परिषद के डिप्टी सीईओ से दो बदमाशों ने सेक्टर-13 में गाड़ी लूटी। 24 दिसंबर 2018 की देर शाम झज्जर बाईपास फ्लाईओवर के पास वकील से भी पिस्तौल के बल पर कार व एक लाख रुपये लूटे गए थे। ये मामले अभी तक नहीं सुलझे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लुटेरों को तलाशने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लूटी गई कार बरामद की जाएगी।
सज्जन सिंह, एसएचओ, सदर थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें