फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार से आए युवक बोले- हम हैं गांव के नए बदमाश रेहड़ी वालों को लाठी-डंडो से पीटा, फायर किया और चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कार से आए युवक बोले- हम हैं गांव के नए बदमाश, रेहड़ी वालों को लाठी-डंडो से पीटा, फायर किया और चले गए
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव रोहद में बुधवार की सायं दो कार में सवार होकर आए युवकों ने खुद को नए बदमाश बताते हुए लाठी-डंडों से दो युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद उक्त युवकों ने दो हवाई फायर किए और फरार हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। आसौदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वारदात शाम करीब छह बजे की है। दरअसल, शाम को गांव में इलाहाबाद बैंक के सामने दो कार आकर रुकीं। इनमें से छह-सात युवक बाहर निकले। इनके हाथ में लाठी-डंडे व अवैध हथियार थे। इनमें से एक ने कहा कि वे यहां के नए बदमाश हैं...बस यह कहते ही युवकों ने सड़क किनारे चाउमीन की रेहड़ी लगा रहे संजीत (24) पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और उसकी रेहड़ी तोड़ डाली। संजीत के साथ मारपीट करने के बाद भी वे युवक नहीं मानें। कुछ ही दूरी पर मंदिर के पास टहल रहे युवक रवींद्र के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। भीड़ बढ़ी तो युवक भागने लगे। जाते-जाते उन्होंने दो हवाई फायर भी किए। उनके जाने के बाद परिजनों ने घायल संजीत व रवींद्र को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही आसौदा थाना से पुलिस अस्पताल में पहुंची और घायलों के बयान लिए। गांव में मौके पर पहुंचकर भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

संजीत के कंधे, पांव व कमर आदि में चोट आई है, तो रवींद्र के शरीर के भी काफी हिस्सों में चोट हैं। अस्पताल में भर्ती संजीत ने बताया कि उक्त युवक गांव के ही निवासी हैं। उसकी उक्त युवकों से कोई रंजिश नहीं, न ही कोई वास्ता है। बेवजह ही उसके साथ मारपीट कर दी गई। वहीं रवींद्र ने कहा कि वह तो मंदिर के पास टहल रहा था, आते ही युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। संजीत व मेरे अलावा दो और लोगों के साथ भी मारपीट की गई है। सभी युवक नशे में धुत्त थे। अस्पताल में मौजूद संजीत के भाई सतीश ने कहा कि उक्त युवकों की छवि सही नहीं है, कुछ महीने पहले भी इन्होंने एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। असल में इनका विवाद दो तीन दिन पहले हमारी ही बिरादरी (अनुसूचित) के एक युवक के साथ हो गया था, वो युवक नहीं मिला तो जातिगत भावना से इन्होंने मेरे भाई व हमारी जाति के अन्य लोगों के साथ बेवजह मारपीट की। पीड़ित ने कहा कि युवकों ने उन्हें जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां भी दीं।
विज्ञापन

नसीब, पवन, अशोक और भोला सहित अन्य दो-तीन युवकों पर मारपीट, धमकी देने, हवाई फायर करने व आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। वारदात के पीछे असल कारण क्या रहे, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। देर रात तक युवकों का सुराग नहीं लग पाया था। उधर, मामले के जांच अधिकारी प्रवीण ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें