फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण हत्याकांड का एक आरोपी काबू, एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। सौंप निवासी कृष्ण हत्याकांड के एक आरोपी को बौंदकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है और इस हत्याकांड के बाकी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
ज्ञात रहे कि गांव सौंप निवासी कृष्ण की बुधवार रात गांव के राजकीय स्कूल के समीप कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दी थी। मृतक कृष्ण के बड़े भाई सत्यवान ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की रात को लगभग साढ़े आठ बजे मैं और मेरा भाई सुरेश भिवानी से गाड़ी में आ रहे थे। जब हम गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हमने देखा कि चार-पांच व्यक्ति मिलकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर रहे थे। जब हमने नजदीक जाकर देखा तो गंभीर रूप से घायल व्यक्ति उसका ही भाई कृष्ण था। इसके बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर रूप से घायल कृष्ण को चरखी दादरी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई सत्यवान ने बताया कि 2007 में उनके भतीजे संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मनोज, संदीप उर्फ काला और कुलदीप आरोपी थे। कृष्ण इस मामले में मुख्य गवाह था। कृष्ण की गवाही के चलते ही मनोज को सजा हुई थी। इसके बाद से ही मनोज और संदीप उर्फ काला रंजिश रखे हुए थे। पहले भी उन्होंने कृष्ण को मारने की धमकी दी थी। दो दिन पहले ही कृष्ण ने सुरेश को बताया था कि उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मनोज इस समय पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। सत्यवान के आरोप थे कि साजिश के तहत ही कृष्ण की संदीप उर्फ काला, जोगेंद्र व सोमबीर उर्फ सोम व दो अन्य ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सत्यवान के बयान पर आरोपित मनोज, संदीप उर्फ काला, जोगेंद्र, सोमबीर उर्फ सोम और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर हत्या करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने वीरवार देर शाम आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार सुबह कोर्ट से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें