अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
थाना झज्जर क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत आरोपी के परिजनों को करने के लिए गए पिता-पुत्र की धुनाई करने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात तक दोनों पक्षों में से किसी की ओर से पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
बताया जा रहा है कि करीब 16 वर्षीय छात्रा सोमवार को स्कूल से लौट रही थी तो उसके साथ गांव में अपने मामा के यहां आए युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बारे में छात्रा ने अपने घरवालों को बताया। छात्रा के परिजनों ने युवक द्वारा की हरकत की शिकायत जब उसके मामा के घर पहुंच दी तो वे बिफर गए और शिकायत करने पहुंचे पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल हुए पिता-पुत्र को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।