फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हत्यारे व बैल जंपर को सीआईए ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के हत्यारे व बैल जंपर को सीआईए ने दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पिता के हत्यारे व बैल जंपर युवक को सीआईए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। झोझूकलां निवासी आरोपी ने 2011 में कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद वह पैरोल पर बाहर आया था और गत 20 दिसंबर को उसे जेल भिवानी में रिपोर्ट करनी थी, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सीआईए व सदर थाना पुलिस को बैल जंपर को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। दादरी सीआईए ने आरोपी को धर दबोचा और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वर्ष 2011 में झोझूकलां निवासी विक्रम उर्फ मिंटू ने कुल्हाड़ी से पिता को मौत के घाट उतार दिया था। सदर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। प्रवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजायाफ्ता विक्रम पैरोल पर भिवानी जेल से आया था, लेकिन इसके बाद वापिस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें