फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति सहित बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपति समेत बच्ची घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
शहर के ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह बाइक व टाटा कैंटर की भिंड़त में एक दंपति सहित बच्ची घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भिवानी रेफर किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल अनुज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी पत्नी कविता व एक साल की बच्ची यशिका के साथ अपने गांव खातीवास से दादरी आ रहा था। ओवरब्रिज के समीप पीछे से आ रहे टाटा कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वे बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने इनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद भिवानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें