फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव मोरवाला के समीप मंगलवार को एक गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकराई गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि घटना में घायल पांचों कार सवारों को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी घायलों को चिंताजनक हालत में पीरजीआई रेफर किया गया है। घायलों में कार में सवार एक महिला और छोटी बच्ची शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबास निवासी सतीश, पत्नी सीमा, रवि, उसकी दो वर्षीय बेटी मानसी और एक अन्य परिजन विकास अपनी इको गाड़ी से मंगलवार शाम गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहे थे। वे गांव मोरवाला के समीप पहुंचे तो इसी दौरान चालक सतीश गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। घटना में सभी गाड़ी सवारों की चोटें आई। मौके से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाल लिया। ग्रामीण अभी घायलों को निकाल ही रहे थे कि गाड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों और राहगीरों की तत्काल सहायता से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी को मौके पर भेज दिया गया था। मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पीजीआई में उपचाराधीन घायलों के जल्द ही बयान दर्ज कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें