फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलीना जेल के बाहर करंट लगने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
दुलीना जेल के बाहर मंगलवार को बिजली के पोल में आए करंट से झुलस कर राहुल नामक एक युवक की मौत हो गई। मृतक राहुल रईया का निवासी अपनी मां शीला के साथ जेल में बंद अपने मामा के लड़के से मिलने आया था। हादसा उस समय हुआ जब वह जेल के बाहर लगे बिजली के पोल के साथ अपनी बाइक खड़ी करने गया था। उसी दौरान उसे पोल में आए करंट ने जकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हुआ यूं कि रईया गांव निवासी युवक राहुल मंगलवार को अपनी मां शीला के साथ दुलीना जेल में आया था। दुलीना जेल में राहुल के मामा का लड़क बंद बताया जा रहा है। जेल के बाहर ही उसने बाइक से अपनी मां शीला को उतार दिया अज्ञैर बाइक खड़ी करने के लिए वह बिजली पोल के पास चला गया। पोल में आए करंट ने उसे जकड़ लिया, जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन

दुलीना जेल की चैक पोस्ट पर मौजूद पुलिस कर्मचारी दौड़कर उसे बचा पाता, तब तक उसने उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद जब मृतक राहुल के परिजन व गांव के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इस बारे में जब संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर आने के लिए फोन पर बातचीत की तो अधिकारी वहां काफी देर तक नहीं पहुंचे। हादसे के दौरान विशेष बात यह भी रही कि जहां यह घटना घटित हुई है। वहां से दुलीना पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर स्थित है। लेकिन वहां से कोई पुलिस कर्मचारी तब तक वहां नहीं आया, जब तक कि झज्जर से थाना प्रभारी अमित कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
घटना से नाराज लोगों ने लगाया जाम
बिजली अधिकारियों की निष्क्रिय कार्यशैली से नाराज ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने मुख्य सड़क पर आकर झज्जर-गुरुग्राम मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान झज्जर के पुलिस प्रभारी अमित कुमार ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि यह हादसा बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। जब तक वे मौके पर आकर माफी नहीं मांगते है। तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। लेकिन बाद में पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद वह जाम खोलने का राजी हो गए। इस दौरान दुलीना जेल में बंद कैदियों की वैन भी काफी देर तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली पोल में आए करंट की वजह से युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर बिजली निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
- अमित कुमार, थाना प्रभारी, झज्जर।

- बाइक खड़ी करते समय हुआ हादसा, बाईक भी जलकर राख
- जेल में बंद अपने मामा के लड़के से मिलने के लिए आया था मृतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें