फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद रास्ते में फंसा ट्राला, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रालों की टक्कर के बाद कच्चे रास्ते पर फंसा ट्रक, लगा जाम
विज्ञापन

मातनहेल। झाड़ली-छुछकवास मार्ग पर नौगांवा में रात्रि को सड़क पर खड़े ट्राले को पीछे से एक अन्य ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्रालों को समय रहते रोड से न हटाने पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक ओवरलोड ट्रक कच्चे रास्ते पर फंस गया। इससे नौगांवा में जाम लग गया। जाम के कारण पुलिस को बड़े वाहनों का रास्ता बदलना पड़ा। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सड़क पर खड़े ट्राले को शुक्रवार रात दूसरे ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों के सड़क पर खड़े रहने से वाहनों का आवागमन कच्चे मार्ग से हो रहा था। इस दौरान कच्चे रास्ते से निकलते समय एक ओवरलोड ट्रक शनिवार दोपहर को फंस गया। इसके बाद पूरी तरह से रास्ता बंद हो गया और जाम लग गया। जाम की सूचना के बाद झाड़ली चौकी प्रभारी सुंदरपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बड़े वाहनों को न केवल डायवर्ट किया बल्कि कुछ समय बाद रास्ता खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें