फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की रात हुआ युवक का मर्डर, पैसे का लेन-देन हो सकता है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। बिरधाना रोड़ की ओर छोटे बाईपास पर शनिवार की सुबह पुलिस को जटिया मोहल्ला निवासी रवि का शव मिला। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस को दो घंटे तक बाजारों में पसीना बहाना पड़ा, तब जाकर शव की शिनाख्त हुई। परिजनों से शिनाख्त करवाने के बाद शव लेकर पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
जटिया मोहल्ला निवासी रवि का शनिवार को 20वां जन्मदिन था लेकिन बर्थडे पार्टी मनाने से पहले ही उसे किसी ने रात के समय मौत के घाट उतार दिया। मृतक के मुंह व सिर में चाकू से पांच-छह वार किए गए हैं। वहीं मृतक की हत्या गला घोंटकर हुई है, ऐसा अंदेशा इसलिए जताया जा रहा क्योंकि उसके गले से चुन्नी मिली है। रवि डीटीएच लगाने का काम करता था। वह शुक्रवार को घर से करीब साढे़ 5 बजे निकला था। रवि ने रात 10 बजे अपनी मां को फोन कर पूछा था कि खाने में क्या बना है। मां से बात होने के दौरान उसने कहा कि वह सुबह आएगा। वहीं सुबह करीब 10 बजे उनके घर सिटी चौकी पुलिस पहुंची। जिन्होंने बताया कि रवि का शव बिरधाना रोड वाले छोटे बाईपास के पास मिला है, उसकी शिनाख्त कीजिए। जिस पर मृतक की मां चमन ने उसके शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पैसों का लेन-देन हो सकती है वजह
सूत्रों की मानें तो पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवि का मर्डर पैसों के लेन-देन में हुए झगड़े के चलते हुआ है। हालांकि रवि के परिजन कह रहे हैं कि उसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। इसलिए उन्हें किसी पर भी शक नहीं है। रवि ने रात के समय करीब 12 बजे अपने किसी दोस्त के पास भी फोन किया है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

मोबाइल, पर्स व एटीएम गायब
रवि की डैडबॉडी के पास से उसका मोबाइल, पर्स व एटीएम नहीं मिले। मृतक के पास एक चाकू मिला है, जो कि शायद वारदात में प्रयोग किया गया है, जिसे जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं एक ईयरफोन भी डैडबॉडी के पास से मिला है।

मां का इकलौता सहारा था रवि
जटिया मोहल्ला निवासी रवि अपनी मां चमन का इकलौता सहारा था। रवि शनिवार को 19 वर्ष हो गया था, वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। मृतक रवि के पिता रमेश कुमार की मौत उस समय हो चुकी, जब वह करीब 3 वर्ष का था। मृतक की एक छोटी बहन है, जो अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है।

बेटे की मौत से क्षुब्ध मां की हालत बिगड़ी
जटिया मोहल्ला निवासी रवि का मर्डर हो जाने के चलते उसकी मां चमन की हालत शाम को बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर भी उसका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की मां चमन बस एक ही बात कह रही थी कि अब वह किसके सहारे जिंदगी काटेगी। भगवान ने उसका पति पहले छीन लिया, अब इकलौता सहारा भी उसके पास नहीं रहा।
विज्ञापन




जटिया मोहल्ला निवासी रवि के हत्या के मामले में परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम जांच में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें