फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 5 माह से लापता युवती का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े 5 माह से लापता युवती का सुराग नहीं
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र से करीब साढ़े 5 माह पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती का अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। परिजन और पुलिस अपने-अपने स्तर पर लगातार तलाशने का प्रयास कर रहे हैं, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई है। शनिवार को परिजनों ने फिर से लाइनपार थाने में जाकर बेटी क ी तलाश की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना में शहर निवासी सीमा ने कहा है कि उसकी 23 वर्षीय बेटी 1 जनवरी 2018 की सुबह 9 बजे घर से निकली थी, मगर वापस नहीं आई। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। तमाम परिचितों और रिश्तेदारियों में तलाशा गया, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अब करीब साढ़े पांच महीने हो गए हैं लेकिन नीतू का कुछ सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उसे तलाशने में मदद करे। उधर, मामले के जांच अधिकारी एचसी सुभाष ने कहा कि युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छापामारी की जा चुकी है और सोशल साइट्स का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें