फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज
विज्ञापन

बौंदकलां। ऑटो को टक्कर मारने वाले ट्राला चालक के खिलाफ बौंदकलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हादसे में ऑटो चालक सहित चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में ऑटो चालक के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर आठ बजे एक ऑटो बस स्टैंड से कलानौर कलां रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए चला था। बौन्दकलां डिस्ट्रीब्यूटरी के समीप पहुंचते ही ऑटो ने ट्राले से ओवरटेेक करने की कोशिश की तो सामने से रोडवेज बस आ जाने के कारण ऑटो चालक ओवरटेक नहीं कर पाया। ऑटो को पीछे चल रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार रमेश सोनी, सतबीर सिंह, साधुराम शर्मा व ऑटो चालक मनोज मालकोष घायल हो गए थे। पुलिस ने ऑटो चालक मनोज के बयान पर ट्राला चालक रामप्रताप गांव घट्टू जिला बीकानेर राजस्थान के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 व 38 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें