फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि वापिस दिलाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशि वापस दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

चरखी दादरी
फर्जी बैंक चलाकर लोगों की मोटी रकम का गोलमाल किए जाने के मामले में पीड़ित पक्ष शुक्रवार को एसपी से मिला। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के चंपापुरी निवासी संदीप ,सुरेंद्र, रामानंद, सुभाषचंद, सुनील,प्रवीन गर्ग आदि ने बताया कि एक व्यक्ति ने गैब ग्राम्य विकास क्रेडिट कोऑपरेेटिव सोसायटी मिनी बैंक के नाम से बैंक चलाया था। इस व्यक्ति ने कई लोगों को एजेंट बना रखा था। ये एजेंट इस बैंक में पैसा जमा करवा देते थे। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि एजेंटों ने इस बैंक में एक करोड़ से ज्यादा की राशि जमा करवाई गई थी। बाद में पता चला कि यह मिनी बैंक फर्जी तरीके से चल रहा है। अब यह राशि मांगे जाने पर उक्त बैंक चलाने वाला व्यक्ति उन्हें ही धमकी दे रहा है। इन लोगों ने एसपी से उक्त शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उनकी यह राशि वापिस मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्ण, बिमला, सुशीला देवी, सुंमन, राजकुमार, लाला, नीलम, कविता, संतोष, प्रकाश, सुभाष, अशोक, कृष्णा ,शांति देवी, कौशल्या प्रवीन, संतरा, कमलेश, सुनील, सुरेंद्र, रामचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें