फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए श्रमिक पर गिरी दीवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी-दिल्ली बाईपास समीप स्थित एक तार फैक्टरी के श्रमिक की दीवार गिरने से रविवार शाम मौत हो गई। सोमवार सुबह सिटी थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक पिछले 21 सालों से दादरी में अपने परिवार सहित रह रहा था।
जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से राजस्थान की कुमेर तहसील के गांव सितारा का रहने वाला था। मृतक अजय पिछले लंबे समय से तार फैक्टरी में काम कर रहा था। रविवार शाम वह अन्य साथी श्रमिकों के साथ फैक्टरी के एक कोने में दीवार के पास लगी टोंटी पर नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाकर वो सभी कमरे की तरफ आ गए और अजय वहां कपड़े सूखाने लगा। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसे पर दीवार गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रविवार रात ही शव को डेड हाउस में रखवा दिया और सोमवार सुबह मृतक अजय के बेटे अंकित के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। अंकित ने बताया कि उसकी एक बड़ी बहन है और वो दोनों अपने माता-पिता के साथ पिछले कई सालों से दादरी रह रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानते हुए किसी के खिलाफ कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना रविवार देर शाम की है और पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक अजय (40) का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे अंकित के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
जोगेंद्र सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें