फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौंदकलां और लोहारू रोड से दो स्प्लेंडर बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के गांव बौंदकलां और शहर के लोहारू रोड से दो बाइक चोरी हो गई हैं। समसपुर व बौंदकलां निवासी बाइक मालिकों ने इसकी शिकायत दादरी सदर व बौंदकलां थाने में सौंपी है। इस पर कार्रवाई कर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में समसपुर निवासी राजेश ने बताया कि 19 फरवरी की रात वह लोहारू रोड स्थित एक वाटिका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक वाटिका के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो उसे बाइक चोरी मिली। उसने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, राजेश ने अपने स्तर पर बाइक ढूंढने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह सदर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाइक चोरी का दूसरा मामला बौंदकलां का है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो उसे बाइक चोरी मिली। इस संबंध में अनिल ने बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत सौंपी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें