फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजीलेंस ने पांच हजार की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी दबोचा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
विजिलेंस रोहतक की टीम ने शुक्रवार को एक पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस रोहतक से डीएसपी महेश कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्य विजिलेंस इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पटवारी जोगेंद्र सिंह ट्रक चालकों से अवैध रूप से पैसे की वसूली करता था। ट्रक चालकों पर संबंधित ड्यूटी अधिकारियों का दबाव बनाकर उनसे पैसे वसूलता था। एक ट्रक मालिक चरखी दादरी निवासी सोनू ने इस बारे में विजिलेंस से शिकायत कर दी। सोनू ने आरोप लगाया था पटवारी ट्रक चैकिंग करने वाले अधिकारियों के नाम से ट्रक चालकों से पैसे ऐंठता है और पैसे न देने पर गाड़ी बंद बंद करवाने की धमकी भी देता है। इसके अलावा पटवारी ट्रक चालकों से सीधे तौर पर रिश्वत राशि न लेकर एक मिस्त्री के जरिए वसूल करता है। विजिलेंस ने उक्त मिस्त्री व पटवारी की ट्रक चालक से पैसे लेने संबंधी बातचीत की भी रिकॉर्डिंग भी जब्त की। रिकॉर्डिंग में पटवारी इस शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। विजिलेंस ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता को पांच हजार रुपये पाउडर लगाकर दी और ये राशि उक्त मिस्त्री को देने को कहा। जब शिकायतकर्ता ने यह राशि उक्त मिस्त्री को दी तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने मिस्त्री को मौके पर ही पकड़ने के बाद में पटवारी जोगेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने पटवारी जोगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है जबकि उक्त मिस्त्री को अदालत में बयान दर्ज करवाने के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें