नहर में नग्न हालत में मिला शव
चरखी ददारी।
धिकाड़ा पंप हाउस के समीप नहर में नग्न और खुर्द-बुर्द हालत में एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी है लेकिन गली-सड़ी हालत में होने के चलते मृतक के बारे में कुछ जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।
सोमवार सुबह पुलिस के पास नहर में एक शव मिलने की सूचना आई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 40 साल है और उसके पैर में लोहे की रॉड भी बंधी हुई है। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।