लूटपाट मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज
बाढड़ा
शनिवार रात को पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने के आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक लूटपाट करने वाले युवकों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
ज्ञात रहे माईकलां के रमेशचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात अपने घर में सो रहा था। शनिवार रात्रि करीब 11 बजे पांच व्यक्ति हथियारों से लैस होकर आए थे तथा घर में घुसकर उस पर पिस्तौल तान दी थी। आरोपियों ने रमेशचंद्र से घर में रखी नकदी व जेवरात की मांग की थी। राशि व नकदी न दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। भय के मारे रमेशचंद्र ने अपन पत्नी की सोने की कानों की बालियां व अंगूठी आरोपियों को दे दी थी बाद में जाते जाते समय आरोपी मोबाइल फोन भी छीन ले गए।अ ारोपी स्वीफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस ने रमेशचंद्र की शिकायत पर लूटपाट के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।