फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की कोशिश करते अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आसौदा चौकी पुलिस ने लूट की कोशिश करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियार और छीनी गई गाड़ी के साथ काबू कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सदर थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि आसौदा चौकी पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को चौकी के एरिया से गाड़ी लूटने के प्रयास में अवैध हथियारों व छीनी हुई गाड़ी सहित काबू किया। गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि एक कार में सवार तीन युवक लुहारहेड़ी से भैंसरू रोड पर राहगीरों के वाहनों को लूटने की फिराक में हैं। जिस पर पुलिस टीम तत्परता से सरकारी गाड़ी की बत्ती उतारकर मौके पर पहुंची तो कार सवार युवकों ने लूटने की नीयत से एकदम अपनी कार को सरकारी गाड़ी के आगे अड़ा दिया। तीन युवक अपने हाथों में हथियार लिए लूटपाट की नीयत से गाड़ी से नीचे उतरे।
विज्ञापन

सरकारी गाड़ी में पुलिस देख तीनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने उनका पीछा किया और उनमें से दो युवकों को अवैध हथियारों और गाड़ी सहित काबू कर लिया। जबकि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए दोनों युवकों ने पूछताछ में अपने नाम नवीन उर्फ भंडर और मनदीप उर्फ भोली निवासी गांव खिड़वाली जिला रोहतक बताया। आरोपियों की तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस तथा एक स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में हथियारों के बल पर गाड़ी छीनने की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर हथियारों के बल पर पानीपत-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर घरौंडा के पास से बरामद की गई स्वीफ्ट कार छीनी थी।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नवीन उर्फ भंडर के खिलाफ जिला रोहतक में गिरोह बंदी और शस्त्र अधिनियम के अलग-अलग मामले तथा हिसार में बाल सुधार गृह में झगड़ा करने का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि लूट की कोशिश करते अवैध हथियारों सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- रोहतक के गांव खिड़वाली निवासी है आरोपी
- आरोपियों ने करनाल के घरौंडा क्षेत्र से लूटी थी स्वीफ्ट कार
- हिसार में आरोपियों के खिलाफ झगड़ा करने का दर्ज है केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें