फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट व छीना झपटी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। पुलिस टीम द्वारा लूटपाट व छीना-झपटी के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया गया। थाना प्रबंधक साल्हावास ने बताया कि सितंबर माह में गांव मातनहेल के एरिया से लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लॉकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि संदीप निवासी सेहलंगा ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह अपनी वरना कार को चला कर दिल्ली से अपने घर के लिए चला था। 9 सितंबर की रात को वह जब गांव गोधड़ी से गांव बिलोटा की तरफ मातनहेल रोड पर पहुंचा तो उसकी कार के आगे एक कार अड़ाकर रुकवाया गया। उस कार में से दो व्यक्ति उतर कर आए। जिनके हाथों में पिस्तौल था। उसे वरना गाड़ी से उतारकर बदमाशों ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसकी गाड़ी को एक अन्य व्यक्ति चला कर मातनहेल की तरफ ले गया। कुछ दूर चलने के पश्चात उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया और दोनों गाड़ियों को वापस मोड़ कर दादरी की तरफ भगा ले गए। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

प्रोडक्शन पर लाई पुलिस
दुलीना जेल में बंद आरोपी विजय पुत्र राजेश निवासी गांव गिरावड़ व अमन पुत्र महावीर निवासी गांव जसिया दोनों जिला रोहतक तथा अमित उर्फ टोनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव भैंसवाल कला जिला सोनीपत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड पर हुआ मामले का खुलासा
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी अमित के कब्जे से उसकी निशानदेही पर वारदात में छीनी गई गाड़ी को बरामद किया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने थाना साल्हावास के एरिया से 6/7 सितंबर को हथियारों के बल पर जबरदस्ती दो ट्रक चालकों से रुपये छीनने की वारदात का भी खुलासा किया। आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि गांव मातनहेल के पास दो ट्रकों को रुकवा कर उनके चालकों से हथियारों के बल पर डरा धमका कर नकदी रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें