फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से निकाली 49 हजार की नकदी 17 दिन बाद वापिस डाली, दो घंटे बाद ट्रांजेक्शन कर फिर निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से निकाली 49 हजार की नकदी 17 दिन बाद वापस डाली, दो घंटे बाद फिर निकाली
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां।
उपभोक्ताओं के बैंक खातों को हैकर्स अपने तरीके से ऑपरेट कर मनमाफिक ढंग से ट्रांजेक्शन कर चपत लगा रहे हैं। हाल ही में ऐसा एक मामला रानीला निवासी शिक्षक सुनील के साथ हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने 24 फरवरी को सुनील के खाते से ट्रांजेक्शन कर 49 हजार की नकदी निकलवा ली। इस संबंध में पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके बाद सुनील के खाते से निकाली गई यह राशि 14 मार्च को दोबारा से खाते में ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर की गई और दो घंटे बाद यह फिर से निकाल ली गई। पीड़ित उपभोक्ता इस घटना से अचरज में है। वहीं, पुलिस का तर्क है कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी का सुराग मिल जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रानीला गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। 24 फरवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से ट्रांजेक्शन कर करीब 49 हजार की नकदी निकलवा ली। जब उसने बैंक प्रबंधन से बातचीत की तो पता चला कि यह राशि ट्रांजेक्शन के जरिए निकाली गई है। इसके बाद उसने मामले की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी। उसने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 3.42 पर उसके मोबाइल पर मैसेज आया और इसके बाद उसके खाते में 49 हजार रुपये जमा कराने का पता चला। सुनील ने बताया कि इसके बाद वह बैंक प्रबंधक के पास गया तो उन्होंने खाते में यह नकदी वापस आने की पुष्टि की। सुनील ने बताया कि दो घंटे बाद शाम 5.47 पर उसके मोबाइल पर दोबारा खाते से यह नकदी निकालने का मैसेज आया और उसने यह जानकारी बैंक प्रबंधन व पुलिस को भी दी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल जल्द ही आरोपी का सुराग लगा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें