फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखोदा तालाब में मिला युवक का शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र के गांव जाखौदा के तालाब में नग्न अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला। सरपंच के भाई हंसराज की सूचना पर आसौदा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास शुरू किए। मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एचसी देवेंद्र ने बताया कि मृतक की उम्र 20-30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिला है। मृतक की मौत पानी में डूबने से हुई या फिर इसके पीछे अन्य कारण रहे। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें