संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता, केस दर्ज
बौंदकलां।
गांव निवासी एक महिला सोमवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला के सुसर ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि उसकी पुत्रवधु प्रियंका सोमवार सुबह करीब दस बजे संदिग्ध हालात में घर से बिना बताए कही चली गई। परिजनों ने उसकी रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।