फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में मां-बेटी ने खाया जहर, पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
देव कालोनी निवासी एक महिला और उसकी बेटी ने मंगलवार सुबह जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जहर खाने का पता लगने पर पड़ोसियों ने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां पर मंगलवार देर शाम तक दोनों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके।
पुलिस के अनुसार देव कालोनी निवासी कमलेश ने अपनी 12 वर्षीय बेटी ऊषा के साथ जहर खा लिया। जिसे पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती करवाते हुए पुलिस को सूचना दी। साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के बाद शाम को दोनों खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। लेकिन पुलिस को बयान देने के लिए मेडिकल तौर पर अनफिट हैं। जिस कारण पुलिस दोनों के बयान दर्ज नहीं कर सकी। सिटी चौकी पुलिस के द्वारा अब बुधवार को मां-बेटी के बयान लिए जाएंगें। जिसके बाद ही घटना की सही वजह का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया घरेलू कलह
सिटी पुलिस चौकी की टीम जब आत्महत्या का प्रयास करने वाली मां-बेटी के घर गई तो पड़ोसियों ने बताया कि इनके घर में रोजाना झगड़ा रहता था। महिला का पति शराब का आदी है। जिसके चलते पूरा परिवार परेशान रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली मां-बेटी इस समय खतरे से बाहर हैं। बुधवार को दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान दर्ज होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें