फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द उठने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीने में दर्द उठने से युवक की मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव झोझूकलां निवासी एक युवक की सोमवार सुबह सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। आदमपुर पुलिस चौकी ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव झोझूकलां निवासी सोमबीर को सोमवार सुबह सीने में दर्द उठा। इसके बाद परिजन उसे लेकर दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र डबास मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र डबास ने बताया कि मृतक के सीने में दर्द उठने पर परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देवेंद्र डबास ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें