फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर एयर इंडिया के कर्मचारी से ठगे 45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने की चाह में एयर इंडिया कंपनी का एक कर्मचारी अपनी 45 लाख रुपये की जमापूंजी गंवा बैठा। लाखों रुपये की यह चपत कर्मचारी को उसी के ही एक परिचित ने लगाई है। अब वह अपने रुपये वापस मांगता है तो उसे धमकियां दी जा रही है। पीड़ित ने एचएल सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

मूलत: गांव जाखोदा का निवासी रोहताश फिलहाल एचएल सिटी में रह रहा है। वह भारत की ध्वज वाहक विमान सेवा एयर इंडिया में कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में रोहताश का कहना है कि उसका एक परिचित बलजीत निवासी रावता दिल्ली उसके साथ पहले एयर इंडिया में काम करता था। दोनों में अच्छे दोस्ताना संबंध थे। मार्च 2017 में मैंने 18 लाख 63 हजार का लोन लिया था। यह बात बलजीत को मालूम थी। उसने मुझे आश्वासन दिया कि वह मेरे बेटे को रेलवे में अधिकारी की पोस्ट पर नौकरी लगवा देगा। मैंने उस पर भरोसा कर लिया। बलजीत ने बेटे के सभी जरूरी दस्तावेज की कॉपी ले ली। फिर कहा कि नौकरी गजटेड पोस्ट की है, इसके लिए 45 लाख रुपये लगेंगे। 45 लाख रुपये लेने के बाद बलजीत ने कहा कि तीन महीने में नौकरी लग जाएगी। जब तीन महीने गुजरे तो भी नौकरी नहीं लगी। फिर बलजीत से संपर्क किया गया तो उसने छह महीने इंतजार करने को कहा। ये छह महीने बीते तो उसने फिर से छह महीने इंतजार करने को बोल दिया। इस तरह से ये छह महीने भी यूं ही बीत गए लेकिन नौकरी नहीं लगी।
उस पर दबाव बनाया गया तो उसने 12 फरवरी 2019 को बीस लाख का एक चेक दिया। दो मार्च 2019 को चेक खाते में जमा कराया तो वह बाउंस हो गया। फिर मैंने उससे फोन पर बात कर इस संबंध में अवगत कराया तो उसने मिलने के लिए बुलाया। अपने परिचित सुरेश कुमार व सुरेंद्र के साथ बलजीत से मिलने दिल्ली उसके घर गया। वहां बलजीत, उसका बेटा प्रतीक व बलवान आदि कुछ लोगों ने गाली गलोज की और जान से मारने की धमकी दी। ये भी कहा कि उक्त रुपयों को भूल जाओ, वरना तुम्हारी लाश भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, एचएल सिटी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए लाया जाएगा। इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें