फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज 18-53-07

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। शहर के नीमवाली मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। घटना की सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौका मुआयना करते हुए सबूत जुटाए हैं। मृतका के पिता ने उसकी ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार भापड़ौदा गांव निवासी जय प्रकाश ने बताया कि उसने अपनी बेटी ज्योति की शादी इसी वर्ष फरवरी में शहर के नीमवाली मोहल्ला निवासी रवि के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने ज्योति को परेशान करना शुरू कर दिया था। ज्योति ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था। उसके बाद उन्होंने अनेक बार उसके ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। अब उन्होंनेे ज्योति की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची शहर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतका के परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसकी सास कविता, पति रवि, रवि का मौसा, मौसी पूनम व सुशीला और ननद प्रीति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश कुमार, शहर पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें