फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप ने कई वाहनों को रौंदा, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बराही रोड पर शनिवार को एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी कई वाहनों से टकरा गई। तेज गति से चल रही इस गाड़ी ने पहले तो एक दुकान का शेड उखाड़ दिया। इसके बाद साइकिल, बाइक को कुचलने के बाद ई-रिक्शा व वैगनआर कार में भी टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक जख्मी हो गया। गनीमत रही कि गाड़ी की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। हादसे के बाद चालक अपने साथी हेल्पर को छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में लाइनपार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेज से एक पिकअप गाड़ी आई। गाड़ी सड़क किनारे लगे बोर्ड को टक्कर मारते हुए साइकिल पंचर की एक दुकान के शेड को उड़ाकर आगे बढ़ गई। दो जगहों पर टक्कर होने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी। एक बाइक को रौंदने के बाद सामने से आ रही एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर एक कार से टकराने के बाद रुकी। महज एक मिनट में ही गाड़ी ने एक दुकान के शेड समेत चार वाहनों में टक्कर मार दी। एकाएक हुए इस हादसे से आसपास के दुकानदार भी सहम गए। भागकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच मौका पाकर चालक फरार हो गया, जबकि गाड़ी में मौजूद हेल्पर वहीं गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक अजय के हाथ में चोट आई है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एक पीसीआर मौके पर पहुंची और वाहनों को व्यवस्थित किया। पिकअप चालक का नाम अनिल बताया जा रहा है। शाम तक उसका सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन


...तो हो जाता बड़ा हादसा
अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने जिस दुकानदार का शेड उड़ाया है उसका मालिक अक्सर बाहर बैठकर ही साइकिलों की मरम्मत करता है। वहीं प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां से हर समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गनीमत रही कि गाड़ी की चपेट में कोई राहगीर या दुकानदार नहीं आया, अन्यथा हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
विज्ञापन


नशे में था चालक!
बताते हैं कि हादसे से कुछ देर पहले यह गाड़ी नजदीक ही सड़क किनारे खड़ी हुई थी। पहले चालक और हेल्पर ने शराब का सेवन किया। इसके बाद गाड़ी चलाई। नशे में होने के कारण उससे गाड़ी नहीं संभली और हादसा हो गया। हादसे के दो घंटे बाद तक हेल्पर सड़क पर नशे की हालत में पड़ा हुआ था।

चालक पर केस दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
-सुरेंद्र, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें