कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
बरवाला। नेेशनल हाईवे-73 फोरलेन पर गोलपुरा के कट पर एक कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौली पुलिस चौंकी के एएसआई देवेन्द्र कुमार ने बताया कि अश्विनी कुमार पुत्र जयराम वासी गोलपुरा, जो कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।