फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में चोर: पुलिस ट्रेस आउट करने में नाकामयाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में चोर: पुलिस ट्रेस आउट करने में नाकामयाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बौंदकलां।
बैंक कुछ समय से चोरों के निशाने पर हैं। चोर बैंकों में करीब दस बार पहुंच चुके हैं लेकिन ज्यादातर में उनको निराशा ही हाथ लगी है। स्ट्रांग रूम के सेफ तक पहुंचने के बाद भी वे नाकामयाब रहे हैं। दिसंबर-2016 में चोरों ने बिरही कलां स्थित केनरा बैंक की शाखा से 37 लाख की करेंसी चुराई थी। इस वारदात के आरोपियों को तो जिला पुलिस नहीं पकड़ पाई लेकिन रोहतक पुलिस से मामले के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इसके अलावा पुलिस ने अन्य चोरी के प्रयास में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। बौंदकलां क्षेत्र में बैंक प्रबंधकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों में इस समय गार्ड तक तैनात नहीं हैं।

जिले के इन बैंकों को निशाना बना चुके हैं चोर
एक - भारतीय स्टेट बैंक में सेंधमारी की यह तीसरी वारदात
शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते चोरों ने दादरी रोहतक मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दीवार तोड़कर सेंध लगाने का प्रयास किया। चोर स्ट्रांग रूम की सेफ को तोड़ने में असफल रहे जिससे करीबन 9 लाख रुपये चोरी होने से बच गए। एसबीआई की शाखा में सेंध लगनी की यह पहली वारदात नहीं हुई है। इससे पहले 11 मई 2017 को भी चोरों ने बैंक के पिछली तरफ का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का असफल प्रयास किया था। इसके बाद एक बार और बार इस शाखा को चोरों ने निशाना बनाया था। इन तीनों मामलों को पुलिस अब तक ट्रेस आउट नहीं कर पाई है। बौंदकलां के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में भी 17 दिसंबर 2003 को दीवार तोड़कर चोरी के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन


दो- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लग चुकी है सेंध
सांजरवास स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 25 दिसंबर 2008 को चोरों ने सेंध लगाई थी। शाखा में चोरों ने गैस कटर के माध्यम से बैंक ताले काटकर नकदी चोरी का प्रयास किया था। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
तीन- सर्व हरियाणा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सांवड़ में भी हो चुकी है तीन वारदात
गांव सांवड़ स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में पहली वारदात 28 अगस्त 2007 को रक्षाबंधन के दिन हुई। दो युवकों ने हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूटे थे। दूसरी घटना 6 जनवरी, 2007 को घटित हुई जिसमें चोरों ने मुख्यद्वार और अंदर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। तीसरी घटना 11 फरवरी 2008 को घटित हुई जिसमें चोरों ने गैस कटर से बैंक की दो सेफ और पांच ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया था।
चार - सहकारी बैंकों में भी लग चुकी है सेंध
बौन्दकलां के सहकारी बैंक में चोरों ने नवंबर 2009 में सेंध लगाई थी लेकिन इस वारदात में कोई कैश नहीं चोरी हुआ। इस मामले में तो पुलिस ने मामला तक भी दर्ज नहीं किया था। दूसरा मामला दो मार्च 2008 का सहकारी बैंक रानीला का है जिसमें ताले तोड़कर चोर बैंक में रखी 37 हजार 504 रुपये की राशि चोरी कर ले गए थे।
37 लाख ले गए चोर, पूरी राशि नहीं हुई रिकवर
23 दिसंबर की रात चोरों ने गांव बिरही कलां स्थित कैनरा बैंक की शाखा में सेंधमारी कर करीब 37 लाख की नई व पुरानी करेंसी पर हाथ साफ कर लिया था। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके कुछ दिन बाद दो आरोपी रोहतक पुलिस के हत्थे चढ़े और पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर दादरी लाई थी। इस दौरान चुराई गई राशि में से पुलिस आधी राशि ही रिकवरी कर पाई। अब तक की जिले में बैंक में चोरी की यह सबसे बड़ी घटना है।
विज्ञापन


कोट
पुलिस एसबीआई में चोरी के प्रयास के मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस पूरी मेहनत से इस मामले को ट्रेस करने में जुटी है। जल्द से जल्द हम आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। हिमांशु गर्ग, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें