फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिसंबर को लापता हुआ था युवक, रविवार को जलघर से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
बेरी गेट क्षेत्र से 30 दिसंबर को लापता हुए युवक का सांपला रोड स्थित जलघर से शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा।
सिटी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी पवन कुमार के अनुसार बेरी गेट निवासी मोंटी 30 दिसंबर को 2 लाख रुपये लेकर घर से निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा। इसकी शिकायत परिजनों ने सिटी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। पुलिस अभी युवक की तलाश में जुटी हुई थी कि रविवार को सांपला रोड स्थित जलघर में किसी का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को जलघर से निकलवाया। इसी दौरान मोंटी के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जिस पर पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया जहां पर शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूस की दुकान चलाता था मोंटी
पुराना बस स्टैंड के सामने मोंटी जूस की दुकान चलाता था। पड़ोसी दुकानदारों के अनुसार वह शांत स्वभाव का लड़का था। पुलिस ने जब जलघर से उसका शव निकाला तो उसके कपड़ों की तलाशी ली गई जिसमें पुलिस ने 12 हजार 850 रुपये बरामद किए हैं। वहीं युवक के दोनों हाथों पर पट्टी बंधी हुई थी।

30 दिसंबर को लापता युवक का जलघर से मिला शव
युवक के हाथों पर बंधी थी पट्टी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का होगा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें