फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकानों में तोड़फोड़ का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां।
युवक-युवती के प्रेम विवाह के बाद उपजे विवाद के चलते पलायन करने वाले लोगों के मकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान प्राण उर्फ पंकज के रूप में हुई है। तोड़फोड़ व लूटपाट की यह वारदात गत 19 मई की है और बौंदकलां पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

20 मई को पुलिस को सौंपी शिकायत में जगरूप, रामनिवास, भारत सिंह, सुनीता देवी, जगदीश व राहुल ने बताया था कि वे सिरकी बंद बंजारा जाति से संबंध रखते हैं। अप्रैल 2017 में उनके तोशाम निवासी भांजे ने एक लड़की के साथ कोर्ट में लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके चलते उनके पांच परिवारों को पलायन करना पड़ा था। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि गत 19 मई को उनके तीन घरों में तोड़फोड़ व लूटपाट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आठ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में प्राण उर्फ पंकज से पहले बौंदकलां निवासी प्रदीप उर्फ बालू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें