106 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार
चरखी दादरी। सिटी थाना पुलिस ने महेंद्रगढ़ चुंगी से एक व्यक्ति को 106 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी के दादरी गेट निवासी राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने राकेश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को वीरवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप एक युवक चरस लिए खड़ा है। इसके बाद एएसआई सुरेंद्र की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने शक के आधार पर जब एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 106 ग्राम चरस बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।