फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूट की अनट्रेस वारदात पुलिस के लिए बनीं सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पिछले 20 दिन में हत्या की 6 वारदातों के कारण क्राइम कंट्रोल पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, पुलिस के लिए भी लगातार हो रही वारदातें सिरदर्द बनी हुई हैं। अनसुलझे केसों की गुत्थी में पुलिस पूरी तरह से उलझी हुई दिखाई दे रही है। वर्तमान में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि जिस केस को लेकर पुलिस पर पब्लिक प्रेशर ज्यादा हो जाता है, पुलिस उसकी केस की गुत्थी सुलझाने में जुट जाती है। पुलिस की प्राथमिकता हत्या के केसों को सुलझाने में दिख रही है, क्योंकि अनसुलझे लूटपाट के केस बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय ब्राह्मण सभा के उपप्रधान की हत्या का केस बना हुआ है। मामले में 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगे हैं। उक्त छह बड़ी वारदातों में पुलिस तीन केस ट्रेस कर चुकी है।

सड़क किनारे मिला था उपप्रधान का शव
गत 28 मई को ब्राह्मण सभा के उपप्रधान ब्रह्मानंद सिलाना का शव गांव के ही पास सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। ब्रह्मानंद हत्या के पहले दिन से लापता थे और उनका फोन कभी ऑन तो कभी ऑफ आ रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस जांच में उपप्रधान का फोन एक रेहड़ी वाले से बरामद हुआ है। लेकिन पुलिस के लिए यह भी कोई ठोस सुराग नहीं बन सका। झज्जर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अमित के अनुसार उपप्रधान की हत्या के केस में पुलिस के हाथ अभी कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के नेतृत्व में समाज कर चुका है प्रदर्शन
ब्राह्मण सभा के उपप्रधान ब्रह्मानंद का मर्डर केस जल्द सुलझाने की मांग को लेकर समाज लगातार दबाव बना रहा है। मामले में पूर्व विधायक नरेश कौशिक के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं मामले में ग्रामीणों के द्वारा एक बार जाम भी लगाया जा चुका है। ऐसे में पुलिस के लिए जल्द केस ट्रेस करने का पूरा दबाव है और मामले को डीएसपी राजीव देख रहे हैं।

बूपनिया मर्डर में भी पुलिस के हाथ खाली
11 जून की रात को बूपनिया वासी 24 वर्षीय धीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के द्वारा अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। धीरज का शव 12 जून को जरदकपुर रोड के पास सड़क किनारे खेतों से बरामद हुआ था। परिजनों के मुताबिक गांव के ही कुछ युवक 11 जून की शाम को घर से धीरज को बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस के द्वारा मामले मेें अभी तक कोई खुुलासा नहीं किया गया है। एसएचओ जसबीर के अनुसार मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बरामद हुई जली कार तो ठंडे बस्ते में लूट की वारदात
21 मई की रात को रोहतक जा रहे दुबलधन निवासी ब्रह्मानंद की कार को अज्ञात बदमाश पिस्तौल की नोक पर लूट ले गए थे। जो कि 22 मई की शाम भिवानी के मोरवाला गांव में जली हुई अवस्था में मिली थी। जली हुई कार बरामद कर ली गई तो पुलिस के द्वारा मामले की जांच में ज्यादा तेजी नहीं दिखाई दी। क्योंकि एक माह के करीब समय हो गया है लेकिन पुलिस के हाथ मामले में पूरी तरह से खाली हैं। पुलिस के द्वारा मामले में साइबर सैल की मदद लेने की बात कही जा रही थी लेकिन इसका भी कोई फायदा अभी तक नहीं दिखा। एसएचओ दयाचंद के अनुसार मामले की तफ्तीश जारी है, केस ट्रेस करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें