फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बससवार युवक से मारपीट करने वाले चालक-परिचालक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बस सवार युवक से मारपीट करने वाले चालक-परिचालक निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। टिकट को लेकर हुए विवाद में बस सवार युवक से हाथापाई करना चालक-परिचालक को भारी पड़ गया। चरखी दादरी रोडवेज जीएम ने कार्रवाई करते हुए चालक शंकर व परिचालक विजय को निलंबित कर दिया है। मारपीट की घटना का 2.46 मिनट का वीडियो वायरल हुआ था और सोशल साइट पर रोडवेज विभाग की खूब किरकिरी भी हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद अमर उजाला ने गत दो जून के संस्करण में प्रमुखता से इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था।
उल्लेखनीय है कि 31 मई को चरखी दादरी डिपो की बस चंडीगढ़ से चरखी दादरी आ रही थी। रोहतक बस स्टैंड से निकलकर बस अभी सुखपुरा चौक के समीप पहुंची थी कि इसी दौरान बस सवार एक युवक से परिचालक विजय की टिकट को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख किसी यात्री ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली थी। वीडियो में बस के अंदर युवक से मारपीट करने और उसे धक्का देकर बाहर धकेलने का माजरा कैद हो गया था। इतना ही नहीं बस के बाहर भी चालक-परिचालक ने युवक से मारपीट की और यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद रोहतक जीएम के आदेशों पर इन दोनों को चार्जशीट किया गया था। इस मामले पर सख्त एक्शन लेते हुए चरखी दादरी डिपो जीएम डॉ. विनय कुमार ने मंगलवार को इन दोनों कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही जीएम ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में भी कोई चालक-परिचालक यात्रियों से दुर्व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर मामला मेेरे संज्ञान में आया था। इस पर कार्रवाई करते हुए चालक-परिचालक को सस्पेंड कर दिया है। रोडवेज कर्मियों से अपील है कि वो यात्रियों से अच्छे से पेश आएं। भविष्य में भी अगर ऐसा कोई मामला सामने आया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. विनय कुमार, जीएम, चरखी दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें