संदिग्ध हालात में चालक की मौत
चरखी दादरी।
झोझू रोड स्थित एक फैक्टरी के चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वीरवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी भगत सिंह झोझू रोड पर एक फैक्टरी में बतौर चालक कार्यरत था। बुधवार को वह फैक्टरी में सोने के लिए गया था। वीरवार सुबह जब उसे संभाला तो वह मृत मिला। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेजा। जहां परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम कराया।