गुरुग्राम से चोरी की गई बाइक सहित दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
हरिया मांढ़ी बस स्टैंड से बाढड़ा थाना पुलिस ने दो युवकों को गुुरुग्राम से चुराई गई बाइक सहित गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हरिया मांढ़ी निवासी नवीन उर्फ हाथी व मोनू के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार शाम बाढड़ा पुलिस थाने से एएसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल हरदीप व कांस्टेबल अजीत गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सामन से एक बाइक आती नजर आई। जब पुलिस कर्मचारियों ने बाइक रुकवाने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें धर दबोचा। पूछताछ करने पर पता चला कि उनके पास बाइक के कागजात भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने जब इंजन नंबर व चैसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि यह बाइक 20 अगस्त 2016 को गुरुग्राम से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।