फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने लील ली परिवार की खुशियां, 1 की मौत 3 घयल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
छठ पर्व मनाने के लिए गांव लौट रहे एक पूर्वांचली परिवार की खुशियां तेज रफ्तार कार ने लील ली। स्टैंड पर गाड़ी का इंतजार कर रहे इन लोगों को एक तेज रफ्तार कार चालक ने रौंद दिया। हादसे में 5 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल पीजीआई रोहतक में भर्ती है।
मूलत : बिहार का निवासी रामबली पिछले कुछ समय से परिवार सहित गांव लडरावन में रहता है। रामबली और उसकी पत्नी सुमन गांव में स्थित रोड़ी-क्रेशर मिक्सचर प्लांट पर काम करते हैं। छठ पर्व मनाने के लिए कुछ दिन पहले ही रामबली अपने गांव लौट गया था। परिवार के अन्य सदस्यों को मंगलवार को गांव रवाना होना था। छठ पर्व शुुरू हुआ तो पूजा अर्चना करके मंगलवार की सुबह सुमन (30) और उसके तीनों बच्चे विकास (10), रचना (7), अंजलि (5) गांव लडरावन के बस स्टॉप पर आ गए। जब चारों बहादुरगढ़ की बस आने का इंतजार कर रहे थे तो तभी बहादुरगढ़ की तरफ से तेज गति में एक कार आई और सुमन व तीनों बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में चारों को गंभीर चोट आई। अधिक चोट आने के कारण पांच वर्षीय अंजलि की मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। घायलों के बयान लेने के लिए एक टीम पीजीआई रोहतक रेफर हो गई। मंगलवार शाम तक रचना को होश नहीं आ पाया था तो विकास की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
जांच अधिकारी एसआई बलराज सिंह ने कहा कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। बिहार स्थित घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शाम तक परिजन नहीं आ पाए थे, बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें