बिजली करंट से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव भैरवी में बिजली करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सदर पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
सदर पुलिस जांच अधिकारी एचसी संजय कुमार ने बताया कि गांव भैरवी में एक वर्कशॉप बना हुआ है। राजेश 25 वर्ष यहां पानी की मोटर चालू कर रहा था। इसी बीच राजेश को बिजली की नंगी तार से करंट का झटका लगा और वह अचेत हो गया था। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कागज कार्रवाई की है।