फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट स्कूल की बस व बाइक की टक्कर में एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत दो घायल
विज्ञापन

झज्जर। साल्हावास पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहनबाड़ी गांव के पास एक निजी स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र रमेश निवासी गांव मोहनबाङी ने पुलिस को दिए बयान कहा है कि वह एनटीपीसी पावर प्लांट झाड़ली में नौकरी करता है। 18 दिसंबर को वह अपने ही परिवार के अंकित पुत्र जगदीश व जसबीर पुत्र हरज्ञान के साथ किसी काम से अंकित की मोटर साइकिल पर बैठकर साल्हावास गये थे। काम निपटाकर वापस घर आते समय बाइक जसबीर चला रहा था। मोहनबाड़ी रेलवे फाटक के नजदीक सामने से आ रही एक प्राइवेट स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद अंकित व जयबीर ज्यादा चोटें लगने से वो बेहोश हो गये। राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में झज्जर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अंकित पुत्र जगदीश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही साल्हावास पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सुनील के बयान पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
निजी स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिर तार कर लिया जाएगा।
- श्री भगवान, एसएचओ, पुलिस थाना, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें